कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा में जघन्य घरेलू हिंसा, पत्नी मां और बहन को शख्स ने किया लहूलुहान …

By lokesh sharma|14 Feb 2026, 4:23 PM
f X W

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक भयानक वारदात से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद के बाद तैश में आकर आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं उसे बचाने आई अपनी सगी मां और बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अंतर्गत वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने वाले आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता से विवाद हो गया था। विवाद के बाद रामेश्वर साहू ने अपनी पत्नी सुकृता को कमरे में बंद कर चापड़ से मारना शुरू कर दिया। सुकृता के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी सास सांवन साहू और ननद निर्मला साहू उसे बचाने आईं।

दरवाजा पीट-पीटकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया। तब गुस्से में रामेश्वर साहू ने अपनी मां और बहन पर भी धारदार चापड़ से हमला कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार की आवाज सुन बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंचे और वारदात देखकर पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी सुकृता की हालत बेहद गंभीर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कौरिनभांठा स्कूल का भवन बदहाल मरम्मत कराने शिक्षा मंत्री से की मांग…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins