छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कौरिनभांठा स्कूल का भवन बदहाल मरम्मत कराने शिक्षा मंत्री से की मांग…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 11:28 AM
f X W

वार्ड क्रमांक 45 कौरिनभांठा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के जर्जर भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर पार्षद डुरेंद्र साहू ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में स्कूल भवन की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूल भवन काफी जर्जर हो चुका है।

भवन की छत सहित विभिन्न हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को जल्द कराया जाना जरूरी है। ज्ञापन में स्कूल के कन्या शौचालय की स्थिति को भी चिंताजनक बताया गया है। जर्जर शौचालय के कारण छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भवन , छत की मरम्मत के साथ कन्या शौचालय का आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत...

Related Articles

2

Back to top button