DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया मृतकों के परिजनो को पांच- पांच लाख और घायलों को 50- 50 हजार रुपए देने की घोषणा

By kadwaghut|19 Jan 2026, 10:40 PM
f X W

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार* रायपुर, 19 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदय विदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृतक 10 व्यक्तियों के परिजनों को पांच- पांच लाख और घायल व्यक्तियों को 50- 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री के जनहित में किए गए निर्णय के लिए आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : डाकघर में जमा राशि का हिसाब नहीं मिलने का लगाया आरोप, जांच की मांग ...

Related Articles

Back to top button