छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर : मठपुरैना निवासी से लाखों की ठगी …

By lokesh sharma|26 Feb 2026, 11:08 AM
f X W

रायपुर। महज 25 मिनट में अज्ञात ठग ने बैंक एकाउंट से 1.23 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। मठपुरैना ज्योतिनगर निवासी पुष्पेंद्र साहू ने कल शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर 12.41 से 1.07 बजे के बीच अज्ञात एकाउंट होल्डर ने पुष्पेंद्र के खाते से 4 बार में 1.23 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। कल इसकी भनक लगने पर उसने 318-4 के तहत मामला दर्ज कराया।

Advertisement
Advertisement

इसी तरह से पुलिस आरक्षक की पत्नी से साइबर ठगों ने ढाई महीने पहले 1.89 लाख रुपए ठग लिए।9563211900 नंबर के अज्ञात कालर ने 1 दिसंबर को दोपहर महिला को काल कर आनलाइन मार्केटिंग में डबल मुनाफे का झांसा दिया।- घर बैठे फायदे का काम समझ कर महिला झांसे में आकर उसके भेजे लिंक को क्लिक किया और ठग ने रकम ट्रांसफर कर लिया ।

जब मुनाफा नहीं मिला तो ठगे जाने का अहसास हुआ। यह रकम महिला के एसबीआई और पोस्ट आफिस के खाते से ट्रांसफर किया। सिविल लाइन थाने के पास कालोनी में रहने वाले आरक्षक मुकेश साहू ने आज दोपहर पत्नी के साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ग्राम पंचायत अकतई में स्कूल भवन के जीर्णोद्धार व नए कक्षों के निर्माण हेतु 7.9 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins