छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

By kadwaghut|27 May 2026, 12:53 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई है। रिंग रोड नंबर-01 स्थित कुशालपुर इलाके में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो सवार युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच अचानक खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू, फरसे और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला Raipur Police के DD नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुशालपुर रिंग रोड पर अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार युवकों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। सड़क पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों ओर से युवक हथियार लेकर पहुंचे थे और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। कुछ युवकों के हाथों में चाकू और फरसे थे, जबकि अन्य लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे। घटना के दौरान सड़क पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

गैंगवार के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने डर के कारण दूरी बना ली और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। वहीं, सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी भयभीत नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भीड़ इकट्ठा नहीं होती, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी, सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही DD नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका पुरानी रंजिश या गैंग प्रतिद्वंद्विता की जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान भी की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग लगातार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : छह प्रकार की भाजी से पूजे गए भगवान बलराम…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins