कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : रावघाट माइन्स प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंट कर रखीं समस्याएं …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 12:20 PM
f X W

प्रभावित ग्रामों का जल्द दौरा कर किया जाएगा निराकरण: कलेक्टर
उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि वे जल्द ही माइन्स प्रभावित ग्रामों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे व जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचल में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

अंतागढ़ विकासखण्ड के रावघाट परियोजना क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने आज शाम को कलेक्टर कुमार से सौजन्य भेंट की। माइन्स श्रमिक विकास समिति के बंशीलाल दुग्गा, प्यारेलाल उसेण्डी, बीरसिंह गावड़े, हेमराज देहारी तथा संतोष सुखदेवे ने बताया कि अंतागढ़ से नारायणपुर मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य वर्तमान में जारी है जिसके कारण उक्त मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है तथा ग्रामीणोें आवाजाही बंद है। इसी तरह सरण्डी में विद्युत सब-स्टेशन नहीं होने से क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं माइन्स कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण करने के लिए उक्त क्षेत्र का भ्रमण करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि उक्त क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायत भैंसगांव, बैहासाल्हेभाट, फूलपाड़, कोसरोंडा, तालाबेड़ा, कोलर, गवाड़ी तथा ग्राम पंचायत मंगतासाल्हेभाट के 37 गांव माइन्स प्रभावित हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : सर्वे को पूरा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं: कलेक्टर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins