छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएचसी में सीपेज देख कलेक्टर बोले- मरम्मत कराएं…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 11:07 AM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला, आंगनबाड़ी केन्द्र कल्लूबंजारी और ग्राम पंचायत बम्हनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी तथा सौर ऊर्जा योजना के पंजीकृत प्रकरणों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बुचाटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने केन्द्र में एक एमबीबीएस चिकित्सक की पदस्थापना करने के निर्देश दिए। केन्द्र परिसर में वर्षों से बंद पड़े कोविड भवन का भी निरीक्षण किया और इसे मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में उपयोग करने कहा। भवन की छत में सीपेज मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओपीडी में उपचार कराने आए मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।

वजन त्योहार और पोषण के आकलन पर फोकस कल्लूबंजारी के आंगनबाड़ी केन्द्र में कलेक्टर ने बच्चों के पोषण स्तर, वजन, पोषण आहार और स्वास्थ्य निगरानी की जानकारी ली। निरीक्षण में एक बच्चा मध्यम कुपोषित पाया गया। कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अमले को बच्चे की नियमित निगरानी, पर्यवेक्षण और सतत फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने वजन त्यौहार के आयोजन और बच्चों की पोषण स्थिति के आकलन की भी जानकारी ली। सरपंच व ग्रामीणों से गांव में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के संबंध में चर्चा की।

READ ALSO  CG : अवैध परिवहन का खुलासा, 7 ड्रम डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins