डॉ. रमन सिंह ने किया दादा ट्रैवल्स की Volvo 9600 SLX का शुभारंभ
डॉ. रमन सिंह ने किया दादा ट्रैवल्स की Volvo 9600 SLX का शुभारंभ

रायपुर-पुणे के बीच चलेगी सुपर प्रीमियम स्लीपर बस; 40 स्लीपर, वॉशरूम और हर बर्थ पर एंटरटेनमेंट स्क्रीन की सुविधा
राजनांदगांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में आधुनिक और आरामदायक सुविधा देने के उद्देश्य से दादा ट्रैवल्स, राजनांदगांव ने अपनी नई Volvo 9600 SLX सुपर प्रीमियम लग्जरी स्लीपर बस की शुरुआत की है। बस का शुभारंभ बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर किया।

दादा ट्रैवल्स का संचालन प्रफुल्ल कोठारी, राजेश बाफना और विनीत लुनिया द्वारा किया जा रहा है। संचालकों का कहना है कि उनकी कोशिश प्रीमियम बस यात्रा को केवल महंगे किराये तक सीमित न रखकर सामान्य यात्रियों की पहुंच में लाने की है।सामान्य स्लीपर से 200-300 रुपए ज्यादा किराये में प्रीमियम सफरनई Volvo 9600 SLX में लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए 40 प्रीमियम स्लीपर लगाए गए हैं।
बस में यात्रियों के लिए वॉशरूम की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक स्लीपर में अलग टीवी/एंटरटेनमेंट स्क्रीन उपलब्ध कराई गई है।दादा ट्रैवल्स के संचालकों के मुताबिक सामान्य स्लीपर बस के मुकाबले करीब 200 से 300 रुपए अतिरिक्त किराये में यात्रियों को सुपर प्रीमियम यात्रा सुविधा देने की योजना है।पहली सेवा रायपुर से पुणे के बीचबस की पहली नियमित सेवा रायपुर से पुणे के बीच शुरू करने की तैयारी है।

प्रस्तावित रूट रायपुर से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर होते हुए पुणे तक रहेगा।दादा ट्रैवल्स के अनुसार रायपुर से पुणे की यात्रा करीब 16 घंटे में पूरी करने का लक्ष्य है। किराया लगभग 2 हजार से 2500 रुपए के बीच रखने का प्रयास किया जा रहा है।दूसरे बड़े शहरों तक सेवा बढ़ाने की तैयारीसंचालक राजेश बाफना ने कहा कि उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख शहरों से सुपर प्रीमियम बस सेवाओं के जरिए जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को आराम और आधुनिक सुविधाएं देने के साथ किराये को भी व्यावहारिक रखने का प्रयास किया जाएगा।
प्रफुल्ल कोठारी ने कहा कि प्रीमियम सुविधाओं के बावजूद यात्रियों पर अतिरिक्त किराये का बोझ कम से कम रखने की योजना है। आने वाले समय में अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

भावेश बैद ने संभाला आयोजन का समन्वयकार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में राजनांदगांव के भावेश बैद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. रमन सिंह के निवास पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय और कार्यक्रम संचालन तक उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।
दादा ट्रैवल्स के संचालकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भावेश बैद का आभार जताया।परिवहन आयुक्त और Volvo India के अधिकारी रहे मौजूदशुभारंभ कार्यक्रम में परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, Volvo India के वरिष्ठ अधिकारी रवि मनोचा और एंथोनी सहित कंपनी की टीम भी मौजूद रही।राजनांदगांव, भिलाई-दुर्ग और रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग, सहयोगी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दादा ट्रैवल्स ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए भी आधुनिक और सुपर प्रीमियम बस सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।




