Uncategorized

न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना T20 वर्ल्ड चैंपियन, तीसरी बार जीती ट्रॉफी; अहमदाबाद में रचा इतिहास

By kadwaghut|08 Mar 2026, 11:18 PM
f X W

भारत ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं अभिषेक शर्मा ने मात्र 21 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन ने भी तेजी से रन बनाते हुए 25 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। इन तीनों पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। हालांकि टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। पूरी कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 96 रनों से अपने नाम कर लिया।

READ ALSO  राजनांदगांव : टीईटी की अनिवार्यता उचित नहीं है : अनीस…

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

इस जीत के साथ भारत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका था। अब 2026 में तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। साथ ही भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा भी किया है।

Read Also: IND vs NZ T20 World Cup Final 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल आज मैच कहा और किस समय, पूरी जानकारी

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins