माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के निर्विरोध अध्यक्ष बने सत्यनारायण डागा, समाज ने सर्वसम्मति से जताया विश्वास
माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के निर्विरोध अध्यक्ष बने सत्यनारायण डागा, समाज ने सर्वसम्मति से जताया विश्वास

राजनांदगांव। माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री सत्यनारायण डागा को माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक का आयोजन श्री गोपाल डागा की अध्यक्षता में किया गया। चुनाव अधिकारी श्री मोती सोनी एवं श्री विनोद सदानी ने चुनाव प्रक्रिया के संबंध में अपनी बात रखी। इस दौरान श्री सूर्यकांत चितलांगिया ने सत्यनारायण डागा की संगठन क्षमता, सामाजिक सक्रियता और कार्यशैली का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया।
बैठक में मौजूद समाजजनों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री बृज किशोर सुरजन, पवन डागा, सागर चितलांगिया, राजेंद्र लड्ढा, पुरुषोत्तम गांधी, संजय लड्ढा, आनंद लोहिया, संतोष डागा, अरुण डागा, आशीष गांधी, दीपक डागा, ओमप्रकाश डागा, आशीष सोनी, नंदू सोनी, मनोज लड्ढा, प्रहलाद लड्ढा, कमल मूंदड़ा, राधेश्याम डागा, सीताराम डागा, गोविंद मालानी, सुशील धूत, चंद्रकांत चितलांगिया, हंसराज गांगड़, मनोज पोरवाल, रमेश डागा, विकास डागा, संजय पोरवाल, हर्ष चितलांगिया, ओमप्रकाश लड्ढा, गगन लड्ढा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाज के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री दामोदरदास मूंदड़ा ने भी सत्यनारायण डागा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वहीं पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
सत्यनारायण डागा के निर्विरोध निर्वाचन के बाद समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।


