छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : महिला-बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ…

By lokesh sharma|03 Aug 2026, 1:48 PM
f X W

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया देशव्यापी अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

               कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक  रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

              कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।                 इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य अनुशासन, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है।                वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा ने कहा कि अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक सामाजिक और आपराधिक घटनाएं घटित होती हैं तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी निर्दाेष लोगों की जान चली जाती है। इसलिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित करते हुए युवाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है।


प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक है तथा सभी युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।

READ ALSO  राजनांदगांव : बाल समाज समिति के नीरज अध्यक्ष चुने गए…
              कार्यक्रम के दौरान लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक विश्रामपुर में उपलब्ध रहेगी, जहां विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।


उल्लेखनीय है कि ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत एवं अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगीत, लघु फिल्म तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins