छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कॉलेज कैंपस में जामुन, आंवला, नीम के पौधे रोपे…

By kadwaghut|22 Jul 2026, 12:54 PM
f X W

डोंगरगांव| शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव के एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ.एके धमगाए के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया।

देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधों जैसे जामुन, आंवला, नीम, अमरूद, गुलमोहर, अशोक आदि के पौधे रोपे गए। एनसीसी प्रभारी शिवनाथ देवांगन, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बालक डॉ. आशाराम साहू, प्रभारी बालिका प्रियांकी गजभिए तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं और रासेयो के स्वयं सेवकों ने पौधरोपण किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पांच मंजिला बिल्डिंग से पड़ोसी परेशान, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग ...

Related Articles

Back to top button