छत्तीसगढ़

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में कई अहम बदलाव, जानें किसे मिला जिम्मा

By Admin|30 Nov 2025, 4:41 PM
f X W

रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला और शहर अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल 41 जिलों/शहरों के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। संगठन में नई ऊर्जा लाने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से कई जिलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

नई सूची के अनुसार—

बलौद से श्री चन्द्रेश कुमार हिरवानी

बलोदाबाजार से स्मृति सुमित्रा घृतलहरे

जांजगीर-चांपा से श्री राजेश अग्रवाल

सक्ती जिले से श्रीमती रश्मि गाभेल

रायगढ़ सिटी से श्री शख़ा यादव

रायगढ़ ग्रामीण से श्री नागेन्द्र नेगी

रायपुर सिटी से श्री श्रीकुमार शंकर मेनन

रायपुर ग्रामीण से श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे

राजनांदगांव सिटी से श्री जितेन्द्र उदय मुदलियार

राजनांदगांव ग्रामीण से श्री विपिन यादव

इसके अलावा बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, सुकमा, नारायणपुर, धमतरी सहित लगभग सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस संगठन का मानना है कि यह नई नियुक्तियां जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करेंगी। नई टीम को आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कुछ जिलों में नए चेहरों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नई जिलाध्यक्ष सूची के साथ ही कांग्रेस ने यह संकेत भी दे दिया है कि आने वाले महीनों में संगठनात्मक स्तर पर और भी बड़े बदलाव संभव हैं।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, बेटी को पैतृक संयुक्त संपत्ति से बेदखल करना गलत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button