DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छिंदडाड के 52 वर्षीय किसान संतोष कुमार साहू ने सरकार पर जताया भरोसा

By kadwaghut|27 Nov 2025, 4:57 PM
f X W

33.20 क्विंटल धान बेचकर कहा-सबसे अधिक दाम देकर सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया

Advertisement
Advertisement

रायपुर , समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच आज कोरिया जिले के छिंदडाड समिति में ग्राम छिंदडाड के 52 वर्षीय किसान संतोष कुमार साहू, पिता सुमान राम साहू ने धान विक्रय किया। उनके पास कुल 0.6400 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है। उन्होंने टोकन समिति के माध्यम से सहजता से टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र में पहुंचकर 38 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-बाड़ी, दैनिक आवश्यकताओं और कर्ज भुगतान के लिए करेंगे।

धान खरीदी में तकनीकी सुविधाओं के उपयोग से किसानों की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है, जिसका लाभ संतोष जैसे अनेक किसान उठा रहे हैं। सरकार के निर्णयों पर विश्वास जताते हुए संतोष साहू ने कहा- विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में सबसे अधिक दाम पर धान खरीद रही है। यह हमारे लिए गर्व और भरोसे की बात है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पहले चरण के लिए 20 लाख रुपए जारी, जलकुंभी हटाकर सरोवर को मिलेगा नया स्वरूप

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins