छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों की गूंज कानून व्यवस्था, कई मुद्दों पर विरोध …

By kadwaghut|24 Oct 2026, 3:14 PM
f X W

डोंगरगांव l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव द्वारा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ प्रदर्शन पुराना बाजार, सिनेमा लाइन, फव्वारा चौक होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारेबाजी की गई।

वहीं दिल्ली में छात्र-छात्राओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई एवं कथित लाठीचार्ज के विरोध में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने उठाया जा रहा है।

जनहित के मुद्दों पर जारी रहेगा संघर्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टिकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के वीरेंद्र बोरकर, डॉ. नरेंद्र साहू, महेंद्र यादव, अखिलेश नखत, संजय मुटकुरे, हीरा निषाद रोशन यादु, सतीश वैष्णव, मयंक यादु, महेंद्र वैष्णव, नीलम गोस्वामी, कमल नारायण वैष्णव, चुम्मन साहू, चंद्रशेखर उइके, मोहनीश साहू, संध्या साहू, वैशाली बोरकर, श्रुति शुक्ला, दीपिका साहू, जमुना साहू, आरती कोरे सुंदर साहू, प्रियंक जैन, लिलेश पटेल, राकेश साहू, रितेश राजपूत, दीपक देवांगन, टिंकू देवांगन, प्रमोद साहू, पुष्पेंद्र नेताम, डिल्लू साहू, महेंद्र घोसले रोशन साहू प्रेम सिन्हा, टेकचंद मुरली निषाद, सूर्यकांत, भुवाल साहू, खमन साहू, चुन्नू साहू आदि मौजूद रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : मंडल अध्यक्ष सुमित का कॉलर पकड़ने पर जिला मंत्री पदमुक्त ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button