DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

By kadwaghut|25 Nov 2025, 1:45 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 48 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत सिंचाई योजना के कार्यों में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ की खर्रानाला स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ 74 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। सरगुजा जिले के विकासखण्ड-उदयपुर की पण्डरीडांड जलाशय के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार कार्य हेतु तीन करोड़ 74 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 445 हेक्टेयर के विरूद्ध 233 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्व रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button