छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : खाट ही एक सहारा, ग्रामीण ऐसे बचा रहे अपनों की जान …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 1:48 PM
f X W

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर का दंतेवाड़ा जिला हर साल करोड़ों रुपये का खनिज राजस्व देता है, लेकिन जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बालपेट के पटेलपारा में आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच सकी है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को खाट पर लिटाकर ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाते हैं, जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि सड़क और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नहीं हो रही सफाई, गंदगी से परेशान हैं रहवासी ...

Related Articles

2

Back to top button