छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नहीं हो रही सफाई, गंदगी से परेशान हैं रहवासी …
राजनांदगांव | रेवाडीह में मौजूद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। इसके चलते पूरे कॉलोनी परिसर में गंदगी पसरी रहती है। नालियां भी जाम हो गईं है। इससे गंदगी और दुर्गंध से कालोनी वासी परेशान है। पहले भी कई बार निगम प्रशासन के सामने नियमित सफाई की मांग रखी जा चुकी है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इससे पूरी कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। यहां नियमित सफाई के लिए स्थायी व्यवस्था करने की जरूरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...



