मध्य प्रदेश

खंडवा: पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से मरीज को तुरंत इलाज के लिए इंदौर भेजा गया

By Admin|18 Nov 2025, 2:52 PM
f X W

 खडंवा
 पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा इमरजेंसी में कई जिंदगियों को बचाने ने अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में खडंवा के शाहपुर निवासी 73 साल की ताराबाई पति बालाराम कोउपचार के लिए इंदौर एयरलिफ्ट कर भर्ती करवाया गया। 

खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती ताराबाई को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से आज सुबह 9.30 बजे इंदौर भेजा गया। शाहपुर निवासी 73 साल की ताराबाई पति बालाराम को रीढ़ की हड्डी में समस्या है। जिस कारण उनके दोनों पैर काम नहीं कर रहे। ताराबाई को फिमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। 

यहां से उन्हें खंडवा नागचुन हवाई पट्टी से इंदौर एयर एंबुलेंस की मदद से रेफर किया गया है। जिले में पहली बार किसी मरीज को एयर एंबुलेंस से खंडवा से इंदौर रेफर किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अन्नकूट उत्सव के लिए 9-10 नवंबर तक बंद रहेगी टिकट बुकिंग, जानें पूरी जानकारी

Related Articles

2

Back to top button