छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon :जगह.जगह गड्ढों से मौत को लेकर क्षेत्र में आक्रोश, लोगों ने किया चक्काजाम…

राजनांदगांव, नेशनल हाइवे 930 में दल्ली से कोहका तक जगह.जगह गड्ढों से मौत को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। ठेकेदार द्वारा कई गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है।

इसी का परिणाम है कि कुछ दिन पूर्व कमकासुर में तो शुक्रवार को जबकसा और मल्हार मोड के पास लोगों की मौत हो चुकी है। ठेकेदार के लापरवाही से क्षेत्र के युवाओं की मौत हो रही है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा मानपुर बस स्टैंड के पास 8 नवंबर को चक्काजाम किया जाएगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों से उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button