छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेड़ा-लड्डू समेत 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच…

By kadwaghut|04 Nov 2026, 3:23 PM
f X W

राजनांदगांव, दीपावली पर मिठाई और नमकीन की बढ़ती मांग के बीच मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और अर्जुनी के होटल, मिठाई दुकानों और सुपरमार्ट में दबिश देकर खाद्य पदार्थों के 15 विधिक नमूने लिए हैं। इनमें काजू कतली, बेसन लड्डू, सोन पापड़ी, रस मलाई, पेड़ा, बालूशाही और नमकीन सहित अन्य सामग्री शामिल हैं।

जांच के दौरान रामप्रसाद होटल से सलोनी नमकीन और बेसन लड्डू, उत्तम स्वीट्स मानव मंदिर चौक से काजू कतली और बटर खारी के नमूने लिए गए। डोंगरगढ़ के शुभम के. मार्ट से बेसन लड्डू, सोन पापड़ी, बेसन, सूजी और मैदा, बजरंगी होटल से रस मलाई तथा शिवा होटल से बालूशाही और पेड़ा के नमूने संकलित किए गए। वहीं अर्जुनी स्थित देव जलपान गृह से पेड़ा और बेसन लड्डू और योगेश होटल से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया।

मिलावट पर सख्त कार्रवाई सभी नमूनों को सीलबंद कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में मिलावट, अमानक स्तर या असुरक्षित तत्व मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट अंकित करने, निर्धारित मात्रा में केवल अनुमोदित खाद्य रंगों का उपयोग करने और बासी या अमानक सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विवेकानंद नगर में आयम्बिल तप के 80 साधकों का सामूहिक पारणा ...

Related Articles

2

Back to top button