छत्तीसगढ़

CG : पिथौरा में धान भंडारण पर कार्रवाई, 300 बोरी धान जब्त

By lokesh sharma|06 Nov 2025, 12:12 PM
f X W

पिथौरा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

इसी तारतम्य में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी (जगदल्ला) में संदिग्ध धान भंडारण की सूचना प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा बजरंग सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में 4 नवंबर को जांच दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई।

जांच टीम में नायब तहसीलदार पिथौरा ललित सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर ठाकुर एवं पटवारी विनय कुमार पटेल शामिल थे। दल द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच की गई।

ग्राम में स्थित रंगमंच के कमरे में लगभग 300 बोरियों में धान का अवैध भंडारण पाया गया। तत्पश्चात धान को ताला बंद कर सील किया गया तथा संरक्षित रखने के लिए उपस्थित ग्राम कोटवार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

साथ ही मंडी सचिव को भी इसकी सूचना दी गई। निर्देशानुसार आज मंडी सचिव एवं उनकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पंधी में महरा वस्त्रकार समाज की अहम बैठक, आसपास के कई गांवों से पहुंचे समाजजन; संगठन को मजबूत करने पर मंथन

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins