छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : धनतेरस पर धनवंतरी जयंती मनी और मां लक्ष्मी का पूजन किया गया।

By lokesh sharma|19 Oct 2025, 12:09 PM
f X W

राजनांदगांव, दिपावाली का त्योहार शुरू हो गया है, इस बार दिवाली पर्व 6 दिनों तक मनाया जाएगा। धनतेरस पर भौमा दित्य योगए बुधादित्य गज.लक्ष्मी योग का संयोग लगभग 100 साल बाद बना है। धनतेरस और धनवंतरी जयंती शनिवार को मनाई गई। भगवान धनवंतरी को भगवान विष्णु का अंश अवतार बताया गया है। धनतेरस के दिन परंपरा अनुसार बर्तनों की खरीदी की गई। सुबह से देर रात तक खरीदी का शुभ योग होने से शनिवार को बाजार में जमकर खरीदी होती रही।

Advertisement
Advertisement

शीतला मंदिर से राज महाराज ने बताया कि कार्तिक माह की अमावस्या तिथि दो दिन की रहेगी। सोमवार को अमावस्या तिथि दोपहर 3:45 बजे से से शुरू होकर अगले दिन मंगलवार को शाम 5:34 बजे तक रहेगी। दिवाली अमावस्या की पहली तिथि सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन माता लक्ष्मी का पूजन होगा। मंगलवार को स्नान दान की अमावस्या रहेगी। पहले दिन अमावस्या तिथि प्रदोष व नीशीय काल में होने से सोमवार को लक्ष्मी पूजन को श्रेष्ठ बताया जा रहा है। अगले दिन अमावस्या सूर्यास्त के साथ समाप्त होगी। इस साल दिवाली का पर्व 6 दिन मनेगा। धनतेरस पर धनवंतरी जयंती मनी और मां लक्ष्मी का पूजन किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  3630 दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण की तैयारी शुरू, छत्तीसगढ़ वन विभाग में खुशी की लहर

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins