छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सचिन मेघानी गुर्गे रखकर चला रहे वसूली रैकेट, बीजेपी पार्षदों ने खोला मोर्चा …

By kadwaghut|29 May 2026, 12:38 PM
f X W

रायपुर। पद पाने के बाद सचिन मेघानी ने अपने रंग बदल दिए। गुर्गे रखकर वसूली रैकेट चला रहे हैं, यह आरोप बीजेपी पार्षदों ने ही लगाया है। बताया यह भी जा रहा है कि जोन क्षेत्र में कुछ युवक निर्माणाधीन मकानों और दुकानों की तस्वीरें लेकर लोगों को जोन कार्यालय बुलाते हैं। आरोप है कि “सेटलमेंट” के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। पार्षदों का कहना है कि छोटे और गरीब मकान मालिक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

जिसके चलते 6 भाजपा पार्षद जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछले 15 दिनों में पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से तीन बार मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है। मामला अब केवल नगर निगम तक सीमित नहीं रहा। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक चर्चा हुई। महिला पार्षदों समेत सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे। वहीं इस पूरे मामले में सचिन मेघानी का कहना है कि हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में जब महापौर मीनल चौबे से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने स्वीकार किया कि पार्षदों की शिकायत मिली है। महापौर ने कहा कि सभी पक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया नवम्बर तक पूरी कर जनवरी तक कार्यारंभ करने कहा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins