छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौमाता की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग…

By kadwaghut|03 Sep 2026, 11:33 AM
f X W

राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर बढ़ते गौवंश के जमावड़े को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभावी व स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए आई जी को ज्ञापन सौंपा है। मंच ने कहा कि आसपास के गांवों से कुछ पशुपालकों के द्वारा गौ माता व अन्य मवेशियों को खुले में छोड़ दिए जाने के कारण वे भोजन व आश्रय की तलाश में शहर की सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों तक पहुंच रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

बड़ी संख्या में गौवंश के सड़कों पर बैठने और घूमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। मंच के अनुसार पिछले एक माह में लगभग 50 से अधिक गौ माताओं की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है। गौवंश की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को रोकने के लिए प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। हिंदू जागरण मंच ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजनांदगांव शहर व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त क्षमता वाली गौशाला अथवा गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्था की जाए। सड़क पर पाए जाने वाले गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए नियमित रेस्क्यू अभियान चलाया जाए।

वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं मवेशी मंच ने कहा कि यह विषय केवल यातायात व्यवस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि गौवंश की सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण विषय है। रात के समय सड़कों पर बैठे गौवंश वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिसके कारण गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, पशुपालन विभाग व ग्राम पंचायतों से आपसी समन्वय बनाकर इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया है।

READ ALSO  CG : धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े, कमाया 3.96 लाख ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins