छत्तीसगढ़

CG : बीजेपी नेत्री के मासूम बेटे की मौत …

By kadwaghut|02 May 2026, 10:41 AM
f X W

भटगांव। बीजेपी नेत्री विनीता विनी के मासूम बेटे शिवांश की मौत हो गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुःख जताते हुए कहा, आज अत्यंत हृदयविदारक एवं मन को व्यथित करने वाला समाचार प्राप्त हुआ है कि मेरे भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा ओड़गी मंडल की महामंत्री Vinita Vini के सुपुत्र, मासूम बालक शिवांश (आयु 7 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया। इतनी कम उम्र में एक नन्हे जीवन का यूँ असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!ॐ शांति

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी - मंत्री टंक राम वर्मा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins