छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अवैध कारोबार पर प्रशासन की कड़ी नकेल

By kadwaghut|05 Dec 2025, 12:32 PM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 76.75 लाख का 2476 क्विंटल धान जब्त

रायपुर, धान अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिनों सख़्त निगरानी अभियान चलाया। जिला प्रशासन एवं मंडी विभाग के संयुक्त प्रयासों से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक 76.75 लाख रुपये मूल्य का कुल 2476 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

      राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी तथा सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 03 दिसंबर तक लगातार छापेमारी की गई। कार्रवाई का उद्देश्य केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कोचियों और व्यापारियों द्वारा की जा रही अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्ती जारी रहेगी। जिले में निगरानी और जांच अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की जनसुनवाई आज से, पीड़िताएं रख सकेंगी अपनी शिकायतें और समस्याएं

Related Articles

Back to top button