छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की जनसुनवाई आज से, पीड़िताएं रख सकेंगी अपनी शिकायतें और समस्याएं

By Admin|28 Oct 2026, 3:11 PM
f X W

रायपुर.

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए आज बुधवार 28 एवं 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में होने वाली इस जनसुनवाई में आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनके प्रकरणों के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करना है। इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

आयोग का मुख्य फोकस पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल करने पर रहेगा। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाडि़यों को किया गया सम्मानित

Related Articles

Back to top button