छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍प्रत्येक बच्चे को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:54 AM
f X W

तुमड़ीबोड़ , संत कबीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में विद्यालय प्रबंधन समिति, शाला परिवार ने पौधरोपण किया और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को कहा कि पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी है इनसे हमें फल, छाया और दवाइयां मिलती है। उपाध्यक्ष तान्या साहू ने कहा कि पेड़ बारिश लाते हैं, अपनी जड़ों से मिट्टी को बांधकर बाढ़ व कटाव को रोकते हैं।

Advertisement
Advertisement

प्राचार्य भूपेश कुमार साहू ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के फलस्वरुप मौसम पर पड़ रहे दुष्प्रभाव, मानसून का समय पर ना आना, कहीं अत्यधिक बारिश तो कहीं सूखा व अल नीनो के दुष्प्रभाव को इको क्लब मेंबर व बच्चों को समझाते हुए प्रत्येक बच्चे को कम से एक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : हादसे में जबड़ा फ्रैक्चर हुआ, डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins