कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : पांडातराई में उप तहसील स्थापना को मंजूरी, भावना बोहरा ने जताया सीएम साय का आभार

By lokesh sharma|24 Sep 2025, 4:46 PM
f X W

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक और भू-राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए अब दूर-दराज तहसील कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा
नए उप तहसील में अब राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा सहित आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े काम पूरे होंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

विधायक बोहरा ने जताया आभार
भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होना मेरे लिए भी बड़ी खुशी की बात है। यह उप तहसील क्षेत्रवासियों को सुविधा, सुशासन और विकास का प्रतीक बनेगी।”

विकास की ओर एक मजबूत कदम
विधायक बोहरा ने कहा कि यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी बल्कि स्थानीय स्तर पर जन शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेगी। इससे जनता का समय और संसाधन दोनों बचेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में सड़क, अधोसंरचना और जनसेवा से जुड़े कार्यों में तेजी आई है और यही सुशासन की पहचान है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : भिलाई निगम में एससी-एसटी के वार्ड आरक्षण पर अली हुसैन ने जताई आपत्ति…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins