छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 11:36 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी l नगर के खस्ताहाल शैक्षणिक संस्थाओं के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने राजधानी रायपुर में छग के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से भेंटकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपते हुए स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित नगर की शैक्षणिक संस्थाओं की अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को गति देने तथा जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत संधारण के लिए नपं अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा मंत्री से भेंटकर खस्ताहाल स्कूूल भवनों व अभावों की जानकारी देते हुए समस्या के निराकरण के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

मंत्री को बताया कि छह दशक पूर्व बना नगर का पूर्व माध्यमि​क शाला अत्यंत जर्जर हो गया है। भवन पुरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां पर हमेशा अप्रिय घटना की आशंका बनीं रहती है। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए यहां पर बच्चों का अध्ययन अध्यापन बंद हो गया है। शाला का संचालन अतिरिक्त कक्ष में हो रहा है। यहां पर बच्चों की दर्ज संख्या इतनी अधिक है कि अतिरिक्त भवन में भी विद्यार्थी बैठ नहीं पा रहे हैं। कक्ष के अभाव में स्कूल के संचालन में शाला प्रबंधन समिति व स्कूल शिक्षा विभाग को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नपं अध्यक्ष ने इस समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला के लिए नया भवन स्वीकृत करने की मांग की है। शिक्षा मंत्री यादव ने नपं अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग की शीर्ष अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर नगर में पूर्व माध्यमिक शाला के लिए नया स्कूल भवन की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

डेढ़ दर्जन एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की मांग: नगर व विकासखंड के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी की जानकारी देते हुए यहां पर नए शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग रखी। नपं अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को बताया कि नगर में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक, पीएम श्री प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला सहित नगर की अन्य कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। इससे अध्ययन अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इन स्कूलों में जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति अतिआवश्यक है। ब्लाक में डेढ़ दर्जन से अधिक स्कूलें ऐसी है जो एकल शिक्षकीय है। इनमें मोहगांव, ठाकुरबांधा, बालक शाला बांधाबाजार, , बूटाकसा, साल्हे, हज्जूटोला, जंतरगुंडरा, सिंघाभेडी, कलकसा, धानापयली, मालडोंगरी, पीएम श्री प्रा.शाला चौकी, आश्रम शाला बूटाकसा इत्यादि शामिल है।

READ ALSO  राजनांदगांव : रामपुर सरपंच को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान…

ब्लाक के 6 स्कूल भवन बदहाल, टपकता है पानी ब्लाक में आधा दर्जन जेसे स्कूल हैं जो अत्यंत खस्ताहाल हो गए हैं। इन स्कूलों में शाला का संचालन मुश्किलों से भरा हुआ है। यह जेसे स्कूल है जहां हल्की से बारिश पर छत टपकनी लगती है। खस्ताहाल हो चुके इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने में पालक भी अनहोनी की आशंका से घबराए रहते हैं। बताया कि ब्लाक के सिंगरायटोला, खुर्सीटिकुल, मांझाीटोला, विचारपुर, पेदलकुही व बालक पूर्व माध्यमिक शाला चौकी की स्थिति दयनीय है। ऐसे जर्जर स्कूलों को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने की आवश्यकता है।

शिक्षा मंत्री यादव को दिया नगर आने का न्योता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को अंबागढ़ चौकी नगर व नवीन जिला में आने का आमंत्रण दिया। बताया कि नवीन जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आपका अधिकारिक भ्रमण नहीं हुआ है। इस क्षेत्र के नागरिक आपके स्वागत के लिए आतुर है। मंत्री यादव ने नपं अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि स्कूल शिक्षा विभाग के विकास व विद्यार्थियों के कल्याण व शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए वे नवीन जिला के भ्रमण में जरूर आएंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins