छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: लूडो गेम में हार के बाद विवाद, 50 रुपये न देने पर युवक से मारपीट, मामला दर्ज

By kadwaghut|27 Dec 2025, 12:37 AM
f X W

राजनांदगांव।
चिखली थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड नंबर 10 में गुरुवार शाम एक पड़ोसी विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित को चोटें आईं और विवाद 50 रुपए के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ।

Advertisement
Advertisement

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश साहू (31 वर्ष) ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह किरन किराना स्टोर के सामने खड़ा था। उसी समय उनके पड़ोसी अशोक राजपूत उर्फ गुड्डू लूडो गेम हार गए और रूपेश साहू से 50 रुपए मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौच की और हाथ-मुक्का से मारपीट की। आरोपी ने हाथ में पहना चूड़ा भी निकालकर मारने का प्रयास किया।

इस मारपीट के दौरान रूपेश साहू के बाएं कान और ओंठ में चोट आई। मारपीट के समय गौतम वर्मा और सुनील सिन्हा ने बीच-बचाव किया और घटना को देखा।

चिखली पुलिस ने धारा 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पड़ोसी विवाद में छत से पत्थर फेंकने का आरोप, 5 वर्षीय बालक घायल

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छात्रवृत्ति: बिंदेश्वरी को मिला आय प्रमाण पत्र ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins