छत्तीसगढ़

समाज के मार्गदर्शक शिक्षक और पत्रकार – मंत्री टंकराम वर्मा का विशेष सन्देश

By Admin|17 Sep 2025, 12:42 PM
f X W

रायपुर

बलौदाबाज़ार नगर भवन में मंगलवार को आयोजित भव्य शिक्षक एवं पत्रकार सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले शिक्षकों और पत्रकारों का सम्मान किया।

मंत्री वर्मा ने कहा कि शिक्षक और पत्रकार समाज के दो मजबूत आधार स्तंभ हैं। शिक्षक जहां विद्यार्थियों को ज्ञान और मार्गदर्शन देकर भविष्य का निर्माण करते हैं, वहीं पत्रकार समाज की आवाज़ बनकर जनता की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुँचाते हैं और जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों वर्गों के योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।

मंत्री वर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए मंच से छत्तीसगढ़ी गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंत्री के रूप में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बलौदाबाज़ार को राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं पत्रकार उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों-पुलों के कार्यों का किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button