छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कराते स्टेट चैंपियनशिप में नांदगांव के खिलाड़ियों ने जीत लिए 9 पदक …

राजनांदगांव l भिलाई के सेक्टर-9 महिला महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय कराते स्टेट चैंपियनशिप (10 से 13 मई) में राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया है। आरके नगर स्थित बॉडीटेक जिम के कुल 9 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में वरुण खंडेलवाल ने अपनी तकनीक और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस उपलब्धि के आधार पर जून में देहरादून में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन किया गया है। जिम के खिलाड़ियों ने कुल 1 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। पदक विजेताओं में गोल्ड मेडल वरुण खंडेलवाल, सिल्वर मेडल निरोशा वर्मा, वर्णिका साहू, ब्रोंज मेडल प्रकृति साओ, अंश यादव, अपेक्षा तिवारी, अनंत तिवारी, सत्यकी दुबे और विराज साहू ने हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कराते कोच, अमित अजमानी, रुचिका अजमानी ने खुशी व्यक्त किया है। उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button