छत्तीसगढ़

CG : शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पशुपालक हुए शामिल…

By lokesh sharma|15 Mar 2026, 12:39 PM
f X W

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में घुमंतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन तथा पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के अंतर्गत शनिवार को ‘ कृष्णा गौधाम सोनतराई’ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला गौधाम सेवा समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पशुपालक और पशु सखियां उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं हितग्राहियों ने बिलासपुर के जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार गांव में गौधाम का शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रेरक उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना तथा योजना के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की।

पशुधन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। गौधाम योजना से सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति- मुख्यमंत्री

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेसहारा मवेशियों की देखभाल और गोधन संरक्षण के लिए गौधाम योजना को राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इससे गौसेवा की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ ही पशुधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य के सभी गौधाम अब ‘सुरभि गौधाम’ के नाम से जाने जाएंगे।

READ ALSO  हाई कोर्ट में बढ़ी न्यायिक ताकत: छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए जज, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

पशुपालकों और पशु सखियों में दिखा उत्साह

अम्बिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पशु सखियों और पशुपालकों में योजना को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया और इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, चिकित्सा सेवा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins