छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : जमीन की बढ़ी गाइडलाइन के विरोध में सातवें दिन उग्र प्रदर्शन, विशाल बाइक रैली के बाद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

By kadwaghut|09 Dec 2025, 11:30 AM
f X W

राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक सप्ताह से जयस्तंभ चौक पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में आज एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी गाइडलाइन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से दरें वापस लेने की मांग दोहराई।

Advertisement
Advertisement


इधर, विरोध को गति देते हुए आज तहसील कार्यालय से विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना, सदर बाजार मार्ग से गंज चौक पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारी अपने बैनर-पोस्टरों और नारों के साथ गाइडलाइन वृद्धि पर कड़ा एतराज जताते रहे।
रैली के समापन के बाद प्रतिनिधिमंडल कलेक्टोरेट पहुंचा, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गाइडलाइन वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर से रांची तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, बिलासपुर-बोकारो-धनबाद जुड़ेंगे; तीन राज्यों को मिलेगी रफ्तार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins