कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित, NTPC कोरबा की सभी इकाइयां बंद …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 12:03 PM
f X W

कोरबा: इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण बंद हुई कोरबा एनटीपीसी पावर प्लांट की सभी सातों इकाइयां को शनिवार सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका है. सातों इकाइयों के बंद होने से न छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. बताया गया कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान आई इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण सभी इकाइयां ट्रिप हो गई हैं. सभी इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि यह देर रात तक पूरी हो जाएगी.

बताया गया कि सभी सात इकाइयों में बिजली गुल जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है. बहाली की प्रक्रिया चल रही है, और इकाइयों को एक-एक करके फिर से चालू किया जाएगा. बता दें कि एनटीपीसी कोरबा की स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं. इस संबंध में आज सुबह जब एनटीसीपी कोरबा जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को सुधारने का कार्य जारी है. इस संबंध में शाम तक अपडेट दिया जाएगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ हॉकी की धमाकेदार शुरुआत, असम को 8 गोल से हराकर दर्ज की एकतरफा जीत...

Related Articles

Back to top button