DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कृषि उत्पादन आयुक्त ने राजनांदगांव जिले के ग्रामों का दौरा कर कृषि योजनाओं एवं फसल चक्र परिवर्तन का किया निरीक्षण

By kadwaghut|24 Dec 2025, 10:49 PM
f X W

रायपुर,

कृषि उत्पादन आयुक्त ने राजनांदगांव जिले के ग्रामों का दौरा कर कृषि योजनाओं एवं फसल चक्र परिवर्तन का किया निरीक्षण

कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर एवं बरगा का भ्रमण कर केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया। 

कृषि उत्पादन आयुक्त ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनांतर्गत खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों के बीच समयबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। ग्राम पार्रीखुर्द में उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम के तहत किसानों से चर्चा की तथा कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों, जैव आदान सामग्री वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम जंगलेसर में उद्यानिकी एवं अनुबंध खेती के तहत ली जा रही फसलों का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

आयुक्त निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा, कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को लाभकारी बनाना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Articles

Back to top button