छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ बारिश से बेहाल: भारी बारिश की चेतावनी, 27 से मिल सकती है राहत …

By kadwaghut|26 Sep 2026, 10:21 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चारों तरफ बारिश ने आफत मचा रखी है. लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाके जमकर भीगे और नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है. मौसम विभाग ने रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 27 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की रफ्तार धीमी होने की संभावना जताई गई है.

Advertisement
Advertisement

बीते 30 घंटों के दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश हुई, जिसमें कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. उसके बाद भी वर्षा जारी है. मौसम विभाग के अनुसार एक अवदाब दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर स्थित है तथा यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे तक अपनी तीव्रता बनाए रखने की सम्भावना है. उसके बाद के 12 घंटे में कमजोर होकर चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने प्रदेश में शनिवार को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथाऔर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है. राजधानी रायपुर में 26 सितम्बर आकाश मेघमय रहने के साथ रूक-रूक कई बार वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. प्रदेश में 26 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर पश्चिम में स्थित सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग के जिले संभावित हैं.

READ ALSO  ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के दौरान हादसा, 3 की गई जान
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins