राजनांदगांव : एनीकट में 3 फीट घटा वाटर लेवल मटियामोती और मोंगरा से लेंगे पानी…
राजनांदगांव , शहर को जलापूर्ति करने वाले मोहारा एनीकट में वाटर लेवल घट रहा है। भीषण गर्मी के चलते जलभराव में कमी आ रही है। जिसे देखते हुए अब निगम प्रशासन से इसे मटियामोती व मोंगरा बैराज से रिचार्ज करने की तैयारी की है।
निगम अफसरों ने बताया कि मोहारा एनीकट में वाटर लेवल 3 फीट घटा है। इसमें अगले तीन से चार दिनों में और कमी आने की संभावना है। जिसे देखते हुए मटियामोती और मोंगरा बैराज से पानी लिया जा रहा है। इससे रॉ वाटर की उपलब्धा सामान्य हो जाएगी। वहीं शहर में आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं होग।
मई के शुरुआत में भी मोंगरा बैराज से 300 एमसीएफटी रिजर्व पानी लिया गया था। जिसके बाद से एनीकट में जलभराव बेहतर बना हुआ है। अब दोबारा इसे रिचार्ज किया जाएगा। अफसरों ने दावा किया है इससे जून तक आपूर्ति दुरुस्त रहेगी।




