
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 545 मामलों में 2.64 लाख जुर्माना वसूला…
राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 2 मुख्य टिकट निरीक्षक, 36 टिकट जांच कर्मचारी, 2 एमटीएस कर्मचारी, 2 आरपीएफ कर्मियों की अहम भूमिका रही। कुल 16 ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई।
बिना टिकट, अनियमित टिकट तथा अन्य रेल अधिनियम उल्लंघनों के कुल 545 प्रकरण दर्ज किए जिनसे कुल 2,64,510 की राशि रेलवे ने जुर्माना के रूप में वसूल की। बिना टिकट यात्रा करने वाले 236 मामले में 1,43,570, अनियमित यात्रा करने वाले 237 मामले में 1,13,540, बिना बुक सामान, अन्य 66 मामले में 6,600, अन्य प्रकरण गंदगी फैलाने वाले 4 मामले में 400 तथा धूम्रपान के 2 मामले में 400 रुपए जुर्माना वसूला गया।



