
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पहल : अल्प बचत खाता खोलने विशेष अभियान…
अंबागढ़ चौकी | छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित निवेश और वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ डाक परिमण्डल के सभी डाकघरों में 25 और 26 मई को अल्प बचत खाता खोलने का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान राज्य का कोई भी नागरिक जो सुरक्षित और लाभकारी सरकारी योजनाओं में निवेश करना चाहता है वह लाभ उठा सकता है । निवेशक इसके लिए या तो सीधे अपने नजदीकी डाकघर में जा सकते हैं अथवा राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी अपना निवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।



