
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : राहत देने पीडीएस की दुकानों में पेयजल उपलब्ध कराने की जरूरत…
राजनांदगांव | पीडीएस की दुकानों में राशन लेने आने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की जरूरत है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहें है। कई दुकानों में छांव तक का इंतजाम नहीं किया गया है।
इस समय 15 मई से पहले राशन का उठाव करने का आदेश जारी होने के बाद पीडीएस की दुकानों में भीड़ लग रही है। पीडीएस संचालकों को दोपहर में भी दुकानें खोलने कहा गया है।



