छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने 2 दिन में 12 मवेशी पकड़े…

राजनांदगांव | शहर के चौक-चौराहों पर घूम रहे मवेशियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम टीम ने अभियान चलाकर दो दिन में 12 घुमंतू मवेशी पकड़ा। जिन्हें रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया है। निगम अफसरों ने बताया कि निदान 1100 पर हुई शिकायत शिकायतों पर भी 5 मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया है।

टीम ने मंगलवार को रामदरबार चौक, मठपारा रोड, लखोली नाका, नंदई चौक, बसंतपुर क्लब चौक, जिला चिकित्सालय के पास से 7 मवेशी पकड़ा। वहीं सोमवार को महामाया चौक, महेश नगर, कौरिनभाठा, कमला कॉलेज रोड, आर.के. नगर से 5 मवेशी पकड़े गए। ममता नगर, मोहड, आजाद चौक, गौशाला लाइन, बजरंगपुर नवागांव की शिकायतों पर 5 मवेशी पकड़े गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button