
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 6 साल से कॉलेज के हॉल का निर्माण अधूरा ही रहा…
राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय कॉलेज में प्रस्तावित ऑडिटोरियम हॉल का निर्माण पिछले 6 सालों से अधूरा है। निर्माण नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
कॉलेज में सेमिनार, सांस्कृतिक गतिविधियां और शैक्षणिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे। अधूरे निर्माण के चलते भवन का हिस्सा जर्जर होने लगा है।



