छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल, लोग हो रहे हैं परेशान…

राजनांदगांव | भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली गुल से शहरवासी परेशान है। दिन और रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस में हलाकान होना पड़ता है। कई बार बिजली बंद होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या है। रविवार रात पटरी पार इलाकों में बिजली गुल होती रही। यहां सुधार की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button