
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शादी के दौरान लहराए डंडे, परिवार को जान से मारने की दी गई धमकी…
राजनांदगांव , डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव में एक परिवार की शादी में जमकर हंगामा हो गया। गांव के तीन बदमाश शादी में लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा मचाया और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना 9 मई के रात की है। बेलगांव में कंवर परिवार में शादी थी। ग्राम मेढ़ा से बारात पहुंची थी। रात में शादी के रस्म चल रहे थे। तभी गांव के ही विरेंद्र निषाद, करण सिन्हा और योगेश गोंड़ भीतर दाखिल हो गए।
तीनों लाठी डंडे लहराते हुए गाली गलौज करने लगे। वहीं परिवार के सदस्यों को जान से मार देने की भी धमकी दी। परिवार ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



