
राजनांदगांव : 12वीं में क्षमा और कक्षा 10वीं में विद्या रही प्रथम …
राजनांदगांव l शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द के कक्षा 10वीं 97 में से 97 और 12वीं में 75 में से 73 विद्यार्थी सफल रहे। कक्षा 12वीं में क्षमा वर्मा पिता लक्ष्मी नारायण वर्मा 89.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, भाग्यश्री जंघेल पिता सीताराम जंघेल 88.8 प्रतिशत द्वितीय, जितेश साहू पिता सुरेंद्र कुमार साहू 84.4 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में प्रथम विद्या वर्मा पिता सुभाष वर्मा 92.50 प्रतिशत, द्वितीय गीतांजलि साहू पिता संतराम साहू 92.33 प्रतिशत, तृतीय दिव्यानी वर्मा पिता लक्ष्मी नारायण वर्मा 90.83 प्रतिशत प्राप्त की है। संस्था के प्राचार्य आर एन प्रजापति, वरिष्ठ व्याख्याता व पूर्व प्रभारी प्राचार्य लेखराम साहू ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी बच्चों का सम्मान हर वर्ष की भांति 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा। यह जानकारी व्याख्याता अनिल कुमार जंघेल ने दी।



