छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियों को 500 लीटर ठंडा मठा का किया वितरण …

राजनांदगांव l भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाल रत्न मंच सेवा समिति एवं मां गायत्री दिया मंडल गायत्री परिवार द्वारा राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 500 लीटर ठंडा मट्ठा (छाछ) का निशुल्क वितरण किया गया। एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यह सेवा लगातार जारी रही। समिति के राहुल अग्रवाल, संदेश जैन, मयंक शर्मा, रितेश यादव, सौरभ खंडेलवाल एवं योगेश साहू ने बताया कि संस्था लगातार सेवाभाव के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। सेवा कार्य में महेश शर्मा एवं लोकेश अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मास्टर राजेश बर्मन ने भी यात्रियों का स्वागत करते हुए मट्ठा वितरण सेवा में श्रमदान किया। इस दौरान सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोज बैद, लायंस क्लब अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत तिवारी, दयावान देवांगन, विवेक त्रिपाठी, ओमप्रकाश साहू एवं रवि शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सेवा के दौरान सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button