छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों ने किया धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी …

राजनांदगांव l क्रेस्ट स्टील जोरातराई जिला राजनांदगांव कंपनी में करीब 800 श्रमिक व कर्मचारी कार्यरत है, कंपनी पिछले 20 वर्षों से उत्पादित है कंपनी द्वारा श्रम प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा, श्रेणी अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा, प्रॉफिट के अनुसार 20 प्रतिशत की दर से बकाया बोनस भुगतान नहीं किया जा रहा है, ना ही वेतन में बढ़ोतरी की जा रही है।

इस संबंध में 8 माह पहले मांग पत्र कंपनी में सौंपा गया था। मांग पूरी नहीं होने पर श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव कार्यालय में संघर्षशील इंजीनियरिंग श्रमिक संघ के महासचिव तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा था। अभी तक निराकरण नहीं होने के कारण श्रमिकों ने 10:00 बजे उत्पादन बंद किया और फर्स्ट पाली व जनरल पाली के करीब 300 श्रमिकों ने कंपनी के अंदर है और सेकंड पाली व नाइट पाली के श्रमिक कंपनी के बाहर पंडाल में धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांगों के समर्थन में जोरातराई ग्राम पंचायत के सरपंच रमाकांत साहू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button